लोकहित पार्टी लोकसभा में उतारेगी प्रत्याशी  दिलीप साह बने लोकपा के प्रदेश संगठन सचिव

लोकहित पार्टी लोकसभा में उतारेगी प्रत्याशी  दिलीप साह बने लोकपा के प्रदेश संगठन सचिव

लोकहित पार्टी लोकसभा में उतारेगी प्रत्याशी 

दिलीप साह बने लोकपा के प्रदेश संगठन सचिव

 

Lokhit Party will field candidate in Lok Sabha. Dilip Sah becomes State Organization Secretary of Lokpa.

गोड्डा 

 स्थानीय अग्रसेन भवन सभागार में गुरुवार को लोकहित अधिकार पार्टी की लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष सुशील साह की अध्यक्षता में की गई। 

इस दौरान सर्वसम्मति से दिलीप साह को पार्टी का प्रदेश संगठन सचिव , अभिमन्यु कुमार दास को जिला उपाध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष मो. तहरीम अंसारी को पोड़ैयाहाट विधानसभा प्रभारी तथा निरंजन कुमार दास को मेहरमा प्रखंड का अध्यक्ष घोषित किया गया। 

 प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता के लिए एक आंदोलन है । सामाजिक न्याय देश-प्रदेश की पहली आवश्यकता है ।

पार्टी कार्यकर्ताओं की उत्साह को देखते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। 

इस दिशा में सकारात्मक प्रयास जारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी मो. अजहर आलम ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी आम जनता को शिक्षा और चिकित्सा सुलभ कराने का भरोसा दिलाती है तथा जाति आधारित जनगणना कराने के लिए अंतिम क्षण तक संघर्ष करती रहेगी।

लोकसभा प्रभारी हितलाल साह ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं। अभिवंचितों को अधिकार दिलाना पार्टी की सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी। 

मौके पर मृत्युंजय कुमार , मुकेश कुमार रवानी , फूदन साह , खिरोध कुमार साह , रंकेश ठाकुर , घनश्याम साह , सुनीता देवी, रुबी देवी , प्रेमलता देवी ,

अभिषेकानंद , जय प्रकाश मंडल , बाबूलाल साह , हराधन रविदास सहित दूर-दराज क्षेत्र से आये कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *