मुखिया ने किया 11 अग्नि पीड़ितो के बीच राहत सामग्री का वितरण

मुखिया ने किया 11 अग्नि पीड़ितो के बीच राहत सामग्री का वितरण

मुखिया ने किया 11 अग्नि पीड़ितो के बीच राहत सामग्री का वितरण

Chief distributed relief material among 11 fire victims

ठाकुर गंगटी

प्रखंड क्षेत्र के फुलबड़ीया गांव में शुक्रवार को सभी 11 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमौर पंचायत की मुखिया मधुबाला सिन्हा ने पोशाक,कंबल, तिरपाल आदि वितरित किया।

सभी 11 अग्नि पीड़ित परिवारों के सभी सदस्यों बुजुर्गों,नौजवानों, बच्चो को उनके अनुसार पहने जाने वाले पोशाक के साथ-साथ कंबल आदि का भी वितरण किया गया।

बताते चले कि मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमौर पंचायत की मुखिया मधुमाला सिन्हा महागामा विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सह भाजपा नेता निरंजन कुमार सिंह की धर्मपत्नी है।

दोनों पति-पत्नी बीते बुधवार को अग्निकांड के दिन फुलबड़ीया पहुंचे थे और सभी अग्नि पीड़ितों को एक एक हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।

समाजसेवी सह भाजपा नेता निरंजन कुमार सिन्हा के क्षेत्र से आवश्यक काम से बाहर रहने के कारण उनकी धर्मपत्नी मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के अमौर पंचायत की मुखिया मधुबाला सिन्हा ने फुलबड़ीया गांव आकर अग्नि पीड़ितों को पोशाक, कंबल,त्रिपाल आदि वितरित किया।

इस अवसर पर कई गणमान्य, शिक्षाविद, बुजुर्ग,समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता व दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *