अब 23 सितंबर तक भरे जाएंगे हज के लिए आवेदन – हाजी आलम

अब 23 सितंबर तक भरे जाएंगे हज के लिए आवेदन – हाजी आलम

अब 23 सितंबर तक भरे जाएंगे हज के लिए आवेदन – हाजी आलम

हज की उम्र सीमा 70 वर्ष तक बढ़ाई जाए – आलम

रांची
हज यात्रा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देश पर हज कमिटी ऑफ़ इण्डिया ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

यह जानकारी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सह राज्य हज के कोऑर्डिनेटर हाजी एकरारुल हसन आलम ने दी।

उन्होंने बताया कि पहले आवेदन की समय सीमा 9 सितंबर को ख़त्म हो गई थी। झारखंड का कोटा 2800 है जबकि आवेदन एक हजार से भी कम पड़े थे।

इसी प्रकार यूपी से साढ़े आठ हजार लोगों ने हज के लिए आवेदन किया है, जबकि यूपी का कोटा 31,108 हज यात्रियों का है।

हाजी हसन आलम ने बताया कि हज यात्रा महंगा होने के साथ साथ उम्र सीमा 65 कर दिए जाने से भी यात्रियों की संख्या में कमी भी एक कारण है,

जिसपर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को पुनर्विचार करने की जरूरत है।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *