झारखंड में सरकार बनते ही 2,87,000 युवाओं को देंगे नौकरी- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में सरकार बनते ही 2,87,000 युवाओं को देंगे नौकरी- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

झारखंड में सरकार बनते ही 2,87,000 युवाओं को देंगे नौकरी- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

गोड्डा

मंगलवार को केंद्रीय कृषि सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गोड्डा पहुंचे। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता सह महागामा विधानसभा प्रभारी राजेश झा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

 

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान गोड्डा कॉलेज के हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। वहां से रोड शो करते हुए मेला मैदान तक पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और लोगों से वर्तमान सरकार को परिवर्तित करने की अपील की।

 उन्होंने कहा कि किसी गरीब की झोपड़ी नहीं रहेगी और सभी को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा, ऐसा प्रधानमंत्री जी का निर्देश है। कहा की हेमंत सरकार ने 5 वर्षों में सिर्फ जनता को ठगा,, ना तो 5 लाख युवाओं को नौकरी दी और न हीं बेरोजगारी भत्ता दिया।

 

 मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाते रहेऔर उनके घरों में नोटों का पहाड़ मिलने लगा। 

झारखंड को भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। भाजपा ही संवारने का कामकरेगी। हम भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। हम घुसपैठियों को बाहर करेंगे। झारखंड में हमारी सरकार बनते ही 2,87,000 युवाओं को नौकरी देंगे। संविदा कर्मियों को स्थाई करेंगे। किसानों के धान क्रय को प्रति क्विंटल 31 00 रुपया देंगे। आप परिवर्तन करें और झारखंड का भविष्य तय करें।

 

मंच पर विधायक अमित मंडल, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *