महिलाओं को किसान के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करना सराहनीय –प्रेमनंदन

महिलाओं को किसान के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करना सराहनीय –प्रेमनंदन

महिलाओं को किसान के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करना सराहनीय –प्रेमनंदन

पोड़ैयाहाट

प्रदान संस्था के तत्ववधान में स्थानीय सूरज मंडल महाविद्यालय प्रांगण में सागेन वहा वूमेन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में महिला किसानों के सशक्तिकरण पर बल दिया गया।

समारोह में कृषि क्षेत्र में कार्य करने के लिए उत्साहित करने, खेती को वैज्ञानिक तरीके से करने, उसके लिए शेयर के आधार पर पूंजी की व्यवस्था करने और फसल के रख रखाव के साथ उपज का सही मूल्य दिलाने हेतु बाजार के बारे में कम्पनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य सह झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रेमनन्दन कुमार, अवध किशोर हंसदा, पुष्पेंद्र टुडू, श्याम हेंब्रम एवं कंपनी के पदाधिकारी ने मिलकर किया।

प्राचार्य प्रेमनंदन कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अभी तक समाज में किसान पुरुष वर्ग को ही माना जाता है। लेकिन कंपनी द्वारा महिलाओं को किसान के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करना बहुत ही सराहनीय कदम है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा खासकर महिलाओं के विकास, उनकी समृद्धि उनकी आत्मनिर्भरता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे मैया सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,

सर्व जन पेंशन योजना, बिजली बिल की माफी, 200 यूनिट बिजली फ्री, किसानों के समर्थन मूल्य एवं ₹200000 तक किसानों के कर्ज की माफी पर विस्तार से चर्चा किया।

महिलाओं को सरकार द्वारा मिले लाभ के बारे में पूछने पर महिलाओं ने हाथ उठाकर बताया की सभी

जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हम लोगों को मिला है और हम लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार पुनः बने और हेमंत सोरेन जी फिर से मुख्यमंत्री बने,

इसके लिए आगामी चुनाव में हम सभी महिला बहने सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे।

इस कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभी गांवों से भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *