अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

 

हंसडीहा: बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर सुखजोरा धोबई नदी पुल के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गुड्डू परिहार (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। गुड्डू परिहार, जो जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव के निवासी हैं, हरिपुर से नोनीहाट की ओर जा रहे थे। 

 

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही वह सुखजोरा धोबई नदी पुल के निकट पहुंचे, पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर गुड्डू को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की छानबीन कर रही है। 

 

रमेश कुमार, नोनीहाट से।

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *